श्री गोलू शुक्ला (राकेश) भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दल ‘भारतीय जनता पार्टी’ के इंदौर शहर के युवा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत है। राजनीतिक परिवेश के साथ ही सामाजिक परिवेश में भी उनकी भूमिका इंदौर शहर में काफी अहम् मानी जाती है। सरकार की जनहितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के अलावा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, कुष्ट रोगियों का सम्मान, धर्म सभा, कवि सम्मलेन आदि के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक करने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। शहर की युवा शक्ति को जागृत करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं उनके भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए है। साथ ही शासकीय विद्यालय में गरीब छात्राओं को कंप्यूटर वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने का होसला भी दिया है।
नगर मंत्री, भारतीय जनता पार्टी | राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो | पूर्व अध्यक्ष, भाजयुमो